चुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस ने डेढ़ लाख लड्डू का ऑर्डर दिया
बालाघाट। मंगलवार यानी कल 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। राजनीतिक पार्टियां अभी से अपनी-अपनी विजय के दावों के साथ जश्न की तैयारियों में जुट गई हैं।इसी क्रम में बालाघाट में कांग्रेस ने एक लाख वोट के अंतर से जीतने का दावा किया है। इसे लेकर कांग्रेस ने नागपुर के एक होटल में डेढ़ लाख बूंदी के लड्डू का ऑर्डर भी दे दिया है। वहीं, ढोल-नगाड़ों और डीजे के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक बैंड पार्टी को बुक किया है।वहीं, अगर भाजपा की बात करें तो भगवा पार्टी ने काउंटिंग में अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए बैठकें की। रविवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जमघट नजर आया। विजयी होने के दावे के साथ बीजेपी ने जश्न मनाने के लिए बैंड पार्टी, हलवाई से लेकर फूल-मालाओं के विक्रेताओं को बुक किया है और तैयार रहने को कहा है।इधर, रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रेसवार्ता कर शनिवार शाम को सामने आए विभन्नि मीडिया चैनलों के एग्जिट पोल परिणामों को भ्रामक बताया। सम्राट सिंह सरस्वार ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी फर्जी पूर्वानुमान बताकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करना चाहते हैं, लेकिन इस बार उनका ये पैंतरा काम नहीं आएगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव