प्रदेश के आठ माननीय हो रहे भूतपूर्व
भोपाल । भाजपा ने लोकसभा चुनाव में आठ मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। इसमें भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन, ग्वालियर से विवेक शेजवलकर, धार से छतरसिंह दरबार, विदिशा से रमाकांत भार्गव, झाबुआ से गुमान सिंह डामोर, सागर से राजबहादुर सिंह और गुना से केपी यादव शामिल हैं। इनमें सिर्फ गुना से सांसद केपी यादव को छोड़ दे तो पार्टी ने ना तो इन नेताओं का प्रचार में कहीं नाम लिया ना ही कहीं उपयोग किया। गुना में यादव वोट बैंक को साधने के लिए जरूरी अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि गुना को दो नेता मिल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि केपी यादव की चिंता वे करेंगे। वहीं, चुनाव के दौरान यादव बड़े नेताओं के साथ मंच पर जरूर दिखे, लेकिन गुना में सिंधिया के लिए प्रचार करते नजर नहीं आए। पार्टी ने भी उनको बैतूल लोकसभा सीट पर काम की जिम्मेदारी सौंप दी। अब ये सभी सांसद भूतपूर्व हो जाएंगे तो उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
भाजपा ने कई सीटों पर सांसदों को रिपीट किया है। इसमें कुछ तो तीसरी बार मैदान में हैं। इसमें राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, मंदसौर से सुधीर गुप्ता और रीवा से जनार्दन मिश्रा। इसमें नागर के सामने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हैं। इन तीनों सांसदों को हैट्रिक बनाने की चिंता सता रही है। इसके अलावा विदिशा में शिवराज सिंह चौहान, टीकमगढ में वीरेंद्र खटीक और मंडला में फग्गन सिंह कुलस्ते पांच से आठ बार चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
संगठन में मिल सकती है जगह
इस बार जिन सांसदों के टिकट काटे गए हैं, उनको लेकर भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी सभी का ध्यान रखेगी। चुनाव के बाद पार्टी सभी का उपयोग करेगी। संगठन में बहुत काम काम है। उनकी भूमिका केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन तय करेगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव