कान का झुमका कूलर से टकराया, करंट लगने से महिला की हो गई मौत
इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय रोशनी सांवले की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में पोंछा लगा रही थी। इस दौरान उसका झुमका कूलर से टकरा गया और करंट लगते ही चिपकी रह गई। रोशनी का पति सूरज एक वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है। टीआइ देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना भावनानगर (खंडवा नाका) की है। रोशनी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर में पोंछा लगा रही थी। उस वक्त लाइट नहीं थी। भाई शुभम भकावले के मुताबिक कूलर में हल्का करंट आता था। लाइट जाने के कारण रोशनी निश्चिंत होकर पोंछा लगा रही थी। रोशनी ने गीले हाथ से कूलर को धकेला तो उसका दायां कान टकरा गया। अचानक लाइट भी आ गई और रोशनी करंट की चपेट में आ गई। करीब 20 मिनट तक रोशनी के बाहर न आने पर लकवाग्रस्त पिता देखने आए तो रोशनी कूलर से चिपकी हुई थी। पूनम ने बेटे शुभम को काल लगाया और पड़ोसियों की मदद से खंडवा रोड के अस्पताल ले गया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव