कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी संभव...
मध्यप्रदेश तप रहा है और लोग गर्मी से परेशान हैं। कई जिलों में पारा 42 के पार जा रहा है। सोमवार को सबसे अधिक गर्म सतना रहा। यहां पर पारा 43.2 पर पहुंच गया। प्रदेश में कल लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान होना है। प्रदेश के नौ जिलों में भी मतदान है। इन सभी जिलों में तापमान 40 के पार रहने की संभावना है। मुरैना, भिंड, राजगढ़, विदिशा, गुना, ग्वालियर, सागर, भोपाल और बैतूल में कल मतदान होना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गुना में 41.8, ग्वालियर में 42, सागर में 41.6, भोपाल में 40.7 और बैतूल में 39.7 तापमान रहा। वहीं मुरैना, भिंड, राजगढ़, विदिशा भी 40 के पार रहे। अनुमान है कि कल भी इन सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक ही रहेगा।
सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाएं भी चली। इससे पहले कई शहरों में रातें भी गर्म रही थी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर सोमवार को छिंदवाड़ा में राहत मिली और बादल आए। कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के प्रमुख शहरों में सोमवार को भोपाल में 40.7 डिग्री, इंदौर में 39.1 डिग्री, ग्वालियर में 42 डिग्री, जबलपुर में 40.9 डिग्री और उज्जैन में टेम्प्रेचर 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आएंगे बादल, मिलेगी राहत
मध्य प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक हीट वेव के साथ राहत की भी संभावना है। कुछ जिलों में बादल आएंगे और बूंदाबांदी भी होगी और कुछ जिले गर्मी से तपेंगे। आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि अभी ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन भी है। इन सबके चलते बादल भी छा रहे हैं। मंगलवार को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना है और पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी और बादल रहेंगे। मंगलवार को छिंदवाड़ा समेत 20 शहरों में बूंदाबांदी हो सकती है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव