श्रीराम के बुलावे का इंतजार नहीं करें, वह एक बार ही बुलाते हैं
लखनउ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विपक्षी नेता प्रभु श्रीराम के बुलावे का इंतजार नहीं करें, क्योंकि वह एक ही बार बुलाते हैं, दोवारा नहीं। सीएम ने कहा कि एक समय था जब राजनीतिक दलों के लोग अयोध्या जाना भी नहीं चाहते थे, क्योंकि इससे उनकी धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाती थी। आज वही अयोध्या है, जहां प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर रहे हैं, लेकिन एक तिनका भी नहीं हिला। सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा है। उन्होंने अब तक अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन न करने वाले विपक्षी नेताओं को चेताते हुए कहा कि वो लोग श्रीराम के बुलावे का इंतजार ना करें, क्योंकि प्रभु श्रीराम केवल एक बार ही बुलाते हैं। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी टीवी चैनल के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी सीएम ने सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग अपना परिवार नहीं संभाल पाते वो प्रदेश और देश क्या संभालेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि उन लोगों को दूसरों पर दोषारोपण करने की जगह परिवार पर ध्यान देना चाहिए। सीएम योगी ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वो अगर कुछ बोलते हैं तो हमें फायदा ही होता है। राहुल जी अगर कुछ ना बोलें या विदेश चले जाते हैं तो हमें चिंता होने लगती है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2014 से पहले और इसके बाद का भारत तथा 2017 से पहले और इसके बाद का यूपी, हम सभी के सामने है। सीएम ने कहा कि देश के नवोदित मतदाताओं को ये बताना जरूरी है कि 2014 से पहले भारत की स्थिति क्या थी। वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति क्या थी, हमारी सीमाओं की स्थिति, आंतरिक व्यवस्था, कश्मीर की समस्या, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और सरकार किस तरह किंकर्तव्यविमूढ़ थी, ये सबके सामने होना चाहिए।
सीएम योगी ने बीते सात साल में यूपी में हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था के सुदृढ़िकरण, रिकॉर्ड निवेश और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की विशेष रूप से चर्चा करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश हर योजना में फिसड्डी था। गरीबों को योजनाओं से जोड़ने की जगह केवल बदनियती और बंदरबांट की स्थिति बनी हुई थी। यूपी की पहचान कर्फ्यू और दंगों से होती थी। लेकिन आज यूपी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनने के लिए आगे बढ़ रहा है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव