पानी पीते समय जल्दबाजी मत करो : अदा शर्मा
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने फैंस को एक दिलचस्प और जरूरी सबक सिखाया पानी पीते समय जल्दबाजी मत करो! अदा शर्मा सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह जो कुछ भी पोस्ट करती हैं, उसमें मनोरंजन का तड़का जरूर होता है।
अदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह स्टनिंग लुक में नजर आ रही थीं। लेकिन इन तस्वीरों में एक दिलचस्प ट्विस्ट था— उनके आउटफिट पर पानी के दाग साफ दिख रहे थे। उन्होंने इस बारे में खुद मजाकिया अंदाज में लिखा, पानी पीना बहुत जरूरी है, खुद को हाइड्रेट रखना चाहिए। लेकिन अगर जल्दी-जल्दी पानी पीओगे, तो ड्रेस पर गिर जाएगा! और अगर आप डूबते सूरज के साथ फोटो लेना चाहते हैं, तो आपके पास दाग सुखाने का समय नहीं होगा। अदा ने आगे बताया कि वह चाहतीं तो फोटोशॉप की मदद से इन दागों को हटा सकती थीं, लेकिन उन्होंने इसे ऐसे ही रखना बेहतर समझा। उन्होंने लिखा, जिंदगी ऑप्शन्स के बारे में है और मैंने डूबते सूरज को चुना। ठीक है, बाय! पी.एस. हर फोटो में कम से कम एक कौवे का होना जरूरी है! उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने इसे खूब पसंद किया।
इसके अलावा, अदा ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म कुछ कुछ होता है के फेमस डायलॉग प्यार दोस्ती है को अपने अनोखे अंदाज में पेश किया। इस वीडियो में अदा अपने फॉलोअर्स को एक गिलहरी और एक तोते की जोड़ी से मिलवाती नजर आईं, जो उन्हें सिर्फ दोस्त से कहीं ज्यादा लग रहे थे। उन्होंने हंसी-हंसी में लिखा, जब आपकी डेट आपसे ज्यादा आपकी मिठाई में दिलचस्पी रखती है! वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा जल्द ही महेश भट्ट की फिल्म तुमको मेरी कसम में नजर आने वाली हैं। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव