लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के विभिन्न चरणों में मतदान जरूर करने का आह्वान किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि 26 अप्रैल को अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर निर्भीक होकर मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि मतदाता ही समृद्ध भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं की सक्रिय सहभागिता से ही हमारा लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को अधिक समृद्ध बनाने, संवैधानिक कर्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है।
राजन ने कहा है कि लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण सोपान है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक मतदाता से स्वतंत्र और निर्भय होकर मतदान अवश्य करने की अपील की है। राजन ने कहा है कि मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
राजन ने कहा है कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सहज, सुगम, पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिये 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा दी गयी है। "सक्षम एप" से दिव्यांग मतदाता अपने लिये व्हील चेयर या अन्य जरूरी सहायक उपकरण के लिये अनुरोध कर सकते हैं। बुजुर्गों को कतार में न लगना पड़े, इसके लिए उन्हे पहले मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों में छाया एवं पीने के लिए ठंडा पानी, दवा आदि की समुचित व्यवस्थाएँ की गई हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव