जिला बदर बदमाश के खिलाफ रासुका की कार्यवाही
भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके के ग्राम बीलखो में जिला बदर का उल्लंघन करने वाले बदमाश के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार नजीराबाद इलाके के एक गॉव में रहने वाला 30 वर्षीय जालम सिंह गुर्जर पिता गुलाब सिंह गुर्जर आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ मारपीट, अड़बाजी जैसै कई गंभीर मामले दर्ज है। आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये बदमाश को जिला बदर किया गया था। जिला बदर आदेश में उसे भोपाल सहित आसपास के जिलों की राजस्व सीमाओ से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। पुलिस को सूचना मिली की जिला बदर आदेश के बाद भी बदमाश जालम सिंह अपने गांव बीलखों में ही बैखौफ घूम रहा है। घेरांबदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव