दिनेश कार्तिक ने दिया बेस्ट फील्डर का मेडल
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान ऋषभ पंत की जबरदस्त फील्डिंग के लिए उन्हें बेस्ट फील्डर का मेडल दिया गया। भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने ऋषभ पंत को यह मेडल पहनाया।सेमीफाइल में इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने अक्षर की गेंद पर जोस बटलर का कैच पकड़ा था। इसके बाद अक्षर की ही गेंदबाजी के दौरान मोईन अली को अपनी फुर्ती के चलते स्टंप आउट कियाथा। पावरप्ले में ही इन दोनों के आउट हो जाने पर इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया जो आखिरी विकेट तक जारी रहा।
दिनेश कार्तिक ने दिया मेडल
पंत को मेडल देने के लिए एक खास मेहमान को बुलाया गया और यह कोई और नहीं भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक थे। टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे कार्तिक ने पहले एक खास स्पीच दी, जो टीम इंडिया की 2022 की हार से जुड़ी थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की।वहीं, पुराने दोस्त और कप्तान रोहित के अलावा उन्होंने राहुल द्रविड़ की तारीफ की। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी कार्तिक के आने से हद से ज्यादा उत्साहित दिखे। इस दौरान सभी ने तालियां बजाई और वो नजारा देखने लायक था। कार्तिक ने पंत को मेडल पहनाया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव