राजगढ़ में हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे पर दिग्विजय सिंह ने जताया दुख
राजगढ़ जिले के पिपलोदी चौकी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। इस हादसे पर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि राजगढ़ जिले के पिपलोदी में टैक्टर ट्रॉली के पलटने से हुए हादसे में 10 से अधिक लोगों की मृत्यु की खबर हृदय विदारक है। मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करता हूँ उनके परिवारजनों को तत्काल मदद करें। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को वज्राघात सहन करने की शक्ति दें।आपको बता दें राजगढ़ जिले के पीपलोदी चौकी के पास रविवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में ट्रॉली पलटने और उसमें दबने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर घायल है, जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। वहीं 15 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर आए लगभग 30 बराती राजगढ़ जिले की पिपलोदी चौकी के समीप ट्रॉली के पलटने से हादसे का शिकार हो गए।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव