देवेंद्र फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल पर किया तीखा हमला
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा की केजरीवाल ने समाजसेवी अन्ना हजारे को धोखा दिया है उनकी उंगली पकडकर चले और उन्ही को धक्का देकर उस वक्त खुद मुख्यमंत्री बन बैठे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और अपने मंत्रिमंडल के साथ इसमें डुबकी लगाएंगे। मगर दिल्ली का पानी पहले के मुकाबले अब और गंदा हो गया है। अब उन्हे यमुदना के गंदे पानी में डुबकी लगाकर प्राश्यिचत करना चाहिए।
बलबीर नगर की एक रैली में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने यमुना प्रदूषण को लेकर आप नेता पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और अपने मंत्रिमंडल के साथ इसमें डुबकी लगाएंगे और वोट मांगेंगे। लेकिन यमुना का पानी पहले से भी ज्यादा गंदा है। अरविंद केजरीवाल जी अभी अपने मंत्रिमंडल के साथ चुल्लू भर पानी में डुबकी मारो और दिल्ली से अलविदा हो जाओ। यही दिल्ली की जनता आपसे कह रही है।
फडणवीस ने केजरीवाल पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए अन्ना हजारे को दरकिनार कर दिया। उन्होंने कहा, दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल के दस साल के शासन को देखा है। जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली आए थे, तो वे अन्ना हजारे का हाथ और उंगली पकड़कर आए थे और कह रहे थे कि भ्रष्टाचार को खत्म करना है। दिल्ली को सजाना है, ऐसी बातें कह रहे थे। मुझे नहीं पता कि उन्होंने कब अन्ना हजारे को भी धक्का दे दिया और दिल्ली की कुर्सी (सीएम सीट) पर आकर बैठ गए। मैं महाराष्ट्र से हूं और मैं हमेशा अन्ना हजारे से मिलता हूं, जो कहते हैं कि अगर देश में सबसे बेईमान व्यक्ति कोई होगा, तो वह केजरीवाल होगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव