जेल में बंद ठगी के आरोपी सपा नेता की मौत
मुरादाबाद । मुरादाबाद जिला कारागार में ठगी के आरोप में बंद समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम मथाना निवासी रवि कुमार यादव (35) पुत्र महिपाल सिंह की मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल में तबियत खराब होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माना जा रहा है कि रवि कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई है। भाई विवेक ने बताया मृतक रवि को थाना सोनकपुर से पैसे के लेनदेन को लेकर 29 जून को जिला कारागार में भेजा गया था। मंगलवार सुबह जिला कारागार प्रशासन के द्वारा उसकी मौत होने की सूचना दी गई है। रवि के परिवार मे पत्नी प्रीति, एक ढाई वर्षीय पुत्री वानिया और एक दो महीने के पुत्र समक्ष हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि 29 जून 2024 को कोर्ट के आदेश पर रवि कुमार को न्यानिक अभिरक्षा में जेल में दाखिल कराया गया था। मंगलवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल के डॉक्टर की परामर्श से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह करीब 10ः55 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव