हनुमंतिया द्वीप पर छुटियां मनाने आए दंपती की मौत
खंडवा । हनुमंतिया द्वीप पर छुटियां मनाने आए दंपती भगवान सिंह धाकड़ और पत्नी सुनीता धाकड़ की मौत हो गई। मौत बैकवाटर में डूबने से हुई है। खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि इंदौर निवासी ये दंपती यहां छुट्टियां मनाने के लिए आया था। सुबह दोनों को घटना स्थल की तरफ जाते हुए देखा गया था. घटना स्थल पर उनके जूते बाहर मिले थे। एसडीआरएफ ने तलाशी कर दोनों का शव बाहर निकला. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच करेगी। खंडवा के हनुवंतिया टापू पर छुटि्टयां मनाने आए एक बुजुर्ग दंपती की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बैकवाटर से रेस्क्यू कर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं. बुजुर्ग इंदौर में रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव