दिन के तापमान में धीरे-धीरे होगी बढोत्तरी
भोपाल । मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि धूप में तल्खी बढ़ने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान काफी कम है। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। विशेषकर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी कम है। साथ ही वहां घना कोहरा भी छा रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय जेट स्ट्रीम के असर से ठंड का प्रभाव लगातार बना हुआ है। हवाओं का रुख भी उत्तरी होने से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। दतिया में शीतलहर रही। प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी एवं छतरपुर में घना कोहरा छाया रहा। सबसे कम 50 मीटर दृश्यता खजुराहो विमानतल पर तो 100 मीटर ग्वालियर विमानतल पर रिकार्ड की गई। उधर, मंगलवार को मलाजखंड, नौगांव, खंडवा एवं खरगोन में शीतल दिन रहा। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी हुई है, जो विदर्भ से होकर गुजर रही है। मराठवाड़ा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हालांकि इन दोनों मौसम प्रणालियों का प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं है, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम सक्रिय है। जेट स्ट्रीम की खासियत होती है कि वह मौजूदा मौसम के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। यही वजह से है कि कड़ाके की सर्दी लगातार बनी हुई है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव