सऊदी अरब के एक फैसले से कच्चा तेल हुआ महंगा
मुंबई । सऊदी अरब के एक फैसले के बाद वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल के महंगे होने के आसार बढ़ गए हैं। सोमवार को भी क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। दरअसल सऊदी अरब ने ज्यादातर क्षेत्रों के लिए जून में कच्चे तेल की कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके बाद सोमवार को तेल वायदा में तेजी आई और गाजा युद्धविराम समझौते की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। इससे यह आशंका फिर से बढ़ गई कि प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र में इजरायल-हमास संघर्ष अभी भी बढ़ सकता है। सऊदी अरब के इस तिमाही में ऑयल सप्लाई में कमी के बीच अधिकांश क्षेत्रों के लिए जून ओएसपी बढ़ाने के बाद तेल के दाम ऊपर जाने तय लग रहे हैं। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव सोमवार को उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.31 फीसदी चढ़कर 78.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है जबकि ब्रेंट क्रूड 0.24 फीसदी चढ़कर 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। सऊदी अरब ने जून में एशिया, उत्तर-पश्चिमी यूरोप और भूमध्य सागर में बेचे जाने वाले अपने कच्चे तेल की आधिकारिक बिक्री कीमतें बढ़ा दीं, जो इस गर्मी में मजबूत मांग की उम्मीद का संकेत है। इसी का असर है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने पिछले हफ्ते 7.3 फीसदी से थोड़ी ज्यादा गिरावट के बाद, आईसीई ब्रेंट ने मजबूत स्तर पर नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत की है।पिछले हफ्ते दोनों कच्चे तेल के दोनों कॉन्ट्रेक्ट्स में तीन महीने में अपना सबसे बड़ा साप्ताहिक घाटा दर्ज किया था। इसमें ब्रेंट 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया और डब्ल्यूटीआई 6.8 फीसदी लुढ़का था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव