नक्सलियों की कायराना करतूत, जवान की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
बीजापुर । नक्सलियों ने फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। रविवार को दरभा कैंप में तैनात जवान की हत्या नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी। शहीद जवान भुआर्य छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स में कंपनी कमांडर के पद पर तैनात था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से पुलिस को नक्सलियों के फेंक गए पर्चे भी मिले हैं। पर्चे में हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों ने ली है।
कंपनी कमांडर की शहादत के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया। घटना के बाद से पुलिस की टीम ने नक्सलियों के धरपकड़ के लिए सघन सर्चिंग अभियान चलाया है। जवान भुआर्य की शहादत की खबर की पुष्टि खुद पुलिस अधीक्षक ने की है। वहीं पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अपने मुखबिरों को भी अलर्ट कर रखा है।
शहीद जवान तिजाऊ राम भुआर्य को पुलिस लाइन नया पारा में अंतिम सलामी दी जाएगी। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवान लगातार नक्सलियों पर दबाव बढ़ा रहा है। जवानों के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली बौखला गए हैं। बीते दिनों सुकमा में भी मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीण की हत्या गला काटकर कर दी थी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव