Diljit Dosanjh के गानों पर विवाद, सिंगर ने दिया ओपन चैलेंज
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ‘दिल-लुमिनाती टूर’ से अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। शो में उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो रही है। इन दिनों वह अपने शोज से ज्यादा लीगल नोटिस को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं।
जहां एक तरफ दिल्ली में हुए शो के बाद उनकी टीम के मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हुए तो वहीं हैदराबाद में परफॉर्म करने से पहले वहां की सरकार ने सिंगर के लिए फरमान जारी कर दिया। अब दिलजीत ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए शो के दौरान सरकार को एक ओपन चैलेंज दे दिया है।
गुजरात के शो में कही ये बात
ग्लोबल स्टार बन चुके दिलजीत ने अपने गुजरात में हुए शो के दौरान कहा कि खुशखबरी है, इस बार उन्हें कोई नोटिस नहीं आया। उन्होंने बताया कि वो शराब पर कोई गाना नहीं गाएंगे। सिंगर ने ऐसा इसलिए बोला कि वो गुजरात एक ड्राई स्टेट है। उन्होंने कहा,
शराब बैन पर को लेकर बोले सिंगर
सरकार को चुनौती देते हुए वह बोले, ‘मैं वो गाने नहीं गाने वाला। आज भी नहीं गाऊंगा, कोई टेंशन नहीं है। मैं खुद शराब नहीं पीता हूं लेकिन बॉलीवुड के जो स्टार्स हैं, वो शराब की एडवर्टाइजमेंट करते हैं, दिलजीत दोसांझ यह काम नहीं करता है। आप मुझे छेड़ो मत। मैं जहां जाता हूं अपना चुप चाप कॉन्सर्ट करता हूं।’ अपनी बात को जारी रखते हुए सिंगर ने कहा कि वह शराब पर गाने गाना बंद कर देंगे, सरकार पूरे देश में ठेके बंद करवा दे।
हर राज्य को ड्राई स्टेट घोषित कर दो
तेलंगाना सरकार के नोटिस को टारगेट करते हुए दोसांझ ने बोला कि वह एक मूवमेंट शुरू कर रहे हैं। देश में जितने भी राज्य हैं अगर सभी अपने आप को ड्राई स्टेट घोषित कर दे तो वह अगले दिन से शराब पर गाने नहीं गाएंगे। सिंगर ने तंज करते हुए कहा, 'हो सकता है ये ? बहुत बड़ा रेवेन्यू है, कोरोना में सब कुछ बंद था लेकिन शराब के ठेके खुले हुए थे। आप यूथ को बेवकूफ नहीं बना सकते। इसके अलावा उन्होंने एक दिन के लिए उन जगहों पर ड्राई डे घोषित करने का भी ऑफर दिया जहां उनका शो है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव