कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे किसान के घर पहुंचे
राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में जनसभा की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे उनका काफिला चकरभाटा स्थित बिलासा एयरपोर्ट लौट रहा था। रास्ते में ग्राम सैदा के पास उन्होंने एक किसान को देखा तो रुक गए। उसके घर पहुंचे। वहां लखपति योजना, कर्जमाफी और महालक्ष्मी योजना को लेकर बात की। राहुल गांधी ने यहां से जाने के बाद इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसके साथ ही लिखा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को कैसे लखपति बनाने जा रही है।
बिलासपुर के गांव में एक बार फिर उस हिंदुस्तान से मिला जो नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं से बहुत दूर है।
यह देख कर बहुत खुशी हुई कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो किसानों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं सबके दिलों को छू रहा है।
हर वर्ग का जीवन बदलने वाली हमारी गारंटियां:
- महिलाओं को… pic.twitter.com/s2Z2boMYQE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 30, 2024
हमारी समस्याएं सुनी, उन्हें दूर करने का वादा किया
किसान बुधराम नेताम बताते हैं कि उन्हें राहुल गांधी के आने की कोई जानकारी नहीं थी। वह खेत से किसान अपने घर लौट रहा था इस बीच गाड़ियों का काफिला रुक गया। राहुल गांधी गाड़ी से उतरे किसान ने कहा मुझसे बात करने लगे। इस पर मैंने उनसे अपने घर चलने का आग्रह किया। इस पर वे तैयार हो गए। मैं उन्हें अपने घर ले आया और बैठाया। करीब आधे घंटे तक राहुल यहां रुके।
बातचीत के दौरान ही आसपास के अन्य किसान और पास के गांव की महिलाएं भी आ गईं। राहुल गांधी ने किसानों और महिलाओं से उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने उन्हें बताया कि आवास नहीं बन सके हैं। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी बताईं।
बुधराम ने बताया कि राहुल गांधी ने समस्याएं सुनी। फिर उन्होंने महिलाओं को महालक्ष्मी योजना की जानकारी दी। इसमें हर माह 8500 रुपए देने का वादा किया। साथ ही महंगाई कम कर गैस सिलेंडर के दाम भी कम करने के दावे किए। बताया कि, कांग्रेस आपको 5 ऐतिहासिक गारंटियां दे रही है, जो आपकी तकदीर बदल देगी।
रुक्मिणी ने पिलाई चाय, बोली- बहुत खुशी हुई
राहुल गांधी जब नेताम के घर पहुंचे तो वहां उनकी बेटी रुक्मिणी भी थी। रुक्मिणी ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए चाय बनाई और उन्हें पिलाई। इसके लिए राहुल गांधी ने उन्हें धन्यवाद किया। रुक्मिणी ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि राहुल गांधी उसके घर आएंगे। उसे इसकी बहुत खुशी है।
किसान के साथ खेत के रास्ते उसके घर तक पहुंचे।
बिलासपुर में रैली के बाद एयरपोर्ट लौटते समय एक किसान भाई ने रोककर मुझे अपने घर बुलाया। उनके साथ चलकर परिवारवालों से मिला और सभी को बताया कि हम कैसे उन्हें लखपति बनाने जा रहे हैं। ये आपके फायदे की बात भी हो सकती है। राहुल ने लिखा कि पूरी बातचीत आपको कल बताता हूं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव