कांग्रेस को शपथ का सहारा
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता, पार्षद और कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव जीतना भी चुनौती बन गई है। ऐसे में अब कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को पार्टी में बनाए रखने के लिए उन्हें शपथ दिला रहे हैं।
ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कि कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी निष्ठा के साथ काम करने, सांसद नकुल नाथ को चुनाव जिताने और भाजपा के किसी भी प्रलोभन न फंसने की शपथ दिला रहे हैं। यह वीडियो पिछले दिन हुई जोन प्रभारी की बैठक का है जिसमें यह शपथ दिलाई जा रही है।
विधानसभा चुनाव में भी दिलाई गई थी शपथ
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में भी शपथ दिलाई गई थी। फिलहाल पार्टी के लिए यह युक्ति कितनी कारगर होगी यह चुनाव परिणाम ही तय करेंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव