दूसरी मंजिल से गिरकर कॉलेज छात्रा की मौत, पैर फिसलने की आशंका
भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में देर रात दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अहमद अली कॉलोनी में रहने वाले अनवर अली नवीन नगर स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। उनकी 18 बेटी वर्षीय अफरा अली बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उनका परिवार तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है। अफरा अपनी मां के साथ रोजा इफ्तार के लिए गई थी। दोनों मॉ-बेटी रात करीब 10 बजे वापस घर आ गई थी। इसके बाद मां और बेटी सोने की तैयारी कर रही थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे अफरा दूसरी मंजिल पर बालकनी पर गई थी, वहीं मां अंदर कमरे में थी। थोड़ी देर बाद ही मां ने बाहर से पड़ोसियों की जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी तो तेजी से भागकर बालकनी में आई। वहॉ देखा कि अफरा नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। मां ने तुरंत ही पिता को फोन पर हादसे की सूचना दी और आसपास के लोगो की मदद से अफरा को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया जहॉ इलाज के दौरान बीती सुबह अफरा की मौत हो गई। हॉसपिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि बालकनी से पैर फिसलने के कारण युवती नीचे गिर गई होगी। काफी उचाई से गिरने के कारण उसके सिर में घातक चोट आई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव