सीएम धामी ने मंत्रिमंडल सहित रामलला के दर्शन किए
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। यह विश्व के प्रत्येक सनातनी की भावनाओं की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कालखंड में फिर से राम युग का आरंभ हुआ है।मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब कई बार अयोध्या आए। उस समय यहां पर भगवान रामलला को टेंट में विराजे देखकर भावुकता होती थी। आज गर्व का अनुभव हो रहा है। टेंट से रामलला भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं।धामी ने बताया कि अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में वहां के लोग यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आएंगे। ऐसे में सदन का निर्माण हो जाने से उत्तराखंडवासियों को सहूलियत होगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव