मप्र में छाए बादल, गरज-चमक के साथ पडी बौछारें
भोपाल । रविवार सुबह मप्र के कई इलाकों में बादल छाए, एवं गरज-चमक के साथ बौछारें भी पडी। रविवार को भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम का इस तरह का मिजाज तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तराखंड में एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से लेकर विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु और मराठवाड़ा होते हुए कोमरीन तक एक द्रोणिका बनी है। इन मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आने लगी है। इस वजह से रविवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। प्रदेश में रविवार को विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट एवं मैहर जिले में वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात भी मौजूद है। इस वजह से रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला तीन दिन तक बना रह सकता है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव