मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल से लगाएंगे जनता दरबार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से शुरू होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी।मुख्यमंत्री साय जनदर्शन में समस्याओं को सुनकर यथोचित निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री साय इसके साथ ही लोगों के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे। जनदर्शन में लोग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे, वहीं मुख्यमंत्री समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करेंगे। जनदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
नक्सलियों के मांद में और खोलेंगे 29 कैंप
नियद नेल्लानार योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों के 29 और कैंप खोले जाएंगे। नई दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जानकारी दी। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की बधाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास पर चर्चा की। साथ ही अमृतकाल- छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 के बारे में जानकारी दी। नक्सलियों के खिलाफ संयु्क्त अभियान व सफलता पर मुख्यमंत्री ने विस्तार से बताया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव