मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
भोपाल। नरेंद्र मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के अगले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ तथा अंगवस्त्रम भेंट किया।असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक असमिया संस्कृति अनुसार स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर की प्रतिकृति, पाट-सिल्क का गमछा, असम की चाय तथा काजीरंगा के विश्व प्रसिद्ध राइनो (गैंडा) की प्रतिकृति भेंट की। असम के मुख्यमंत्री डॉ. सरमा से दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अश्विनी वैष्णव से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। सभी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव