मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब बोल दी है इतनी बड़ी बात
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों तेलंगाना में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को यहां हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कोम्पेला माधवी लता के समर्थन में आयोजित विशाल रोड शो में हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
उन्होंने देवतुल्य जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सभी से कोम्पेला माधवी लता को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान उमड़ा यह जनसैलाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के प्रति देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास को परिलक्षित करता है। निश्चित तौर पर तेलंगाना इतिहास बनाएगा, हर बूथ पर कमल खिलाएगा।
जनता जनार्दन को मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास है
उन्होंने यहां पर हैदराबाद में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी समर्थन में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में उपस्थित जनों से स्नेहपूर्ण भेंट की तथा सभी से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का आग्रह किया।
सम्मेलन में सम्मानित जनों से प्राप्त अथाह समर्थन से प्रमाणित होता है कि हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र सहित तेलंगाना की समस्त देवतुल्य जनता जनार्दन को मोदी की गारंटी’ पर अटूट विश्वास है और इसी अटल विश्वास के साथ प्रदेश का जन-जन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार मां भारती की सेवा का पुण्य अवसर प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का कर रहे हैं कार्य
उन्होंने ट्वीट किया कि महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और स्वामी विवेकानंद जी जैसे महापुरुषों के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव