मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने इंदौर में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्यप्रदेश) अनुपम राजन ने आज इंदौर के नेहरू स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इंदौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतगणना के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
राजन ने प्रत्येक एआरओ से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम का सीसीटीवी लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने पुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से संचालित रहें।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव