मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने देवास में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (मध्य प्रदेश) अनुपम राजन ने 23 मई को देवास में "केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस" पहुँचकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत 4 जून को देवास जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान की मतगणना होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बताया गया कि देवास व हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना केंद्रीय विद्यालय भू-तल पर स्थित अलग-अलग हॉल में की जाएगी। वहीं सोनकच्छ, खातेगांव व बागली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रथम तल स्थित कक्षों में की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में बनाये गये कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के मौजूद प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवास ऋषव गुप्ता ने मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव