छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं दे चुके छात्रों का इतंजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड का परिणाम 10 मई के आसपास जारी होने की संभावना है। जिन बच्चों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और एनआइसी की वेबसाइट results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा देने वाले छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बतादें कि 10वीं और 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। अधिकारी माशिमं के गुप्त कक्ष में कम्प्यूटर से अंकसूची बनाने में जुटे हैं।
इस वर्ष मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ में 36 केंद्र बनाए गए थे, जहां 18 हजार शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। 23 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य शुरू किया गया जो 16 अप्रैल को पूरा हो गया। अंकसूची बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। दोनों कक्षाओं का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा।
परीक्षार्थियों में बालिकाएं अधिक
वर्ष 2023-24 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में बालिकाओं की संख्या अधिक रही। 10वीं की परीक्षा में 1,58,246 बालक शामिल हुए और बालिकाओं की संख्या 1,87,275 रही। 12वीं की परीक्षा में 1,14,564 बालक शामिल हुए और बालिकाओं की संख्या 1,46,455 रही।
10वीं-12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। मूल्यांकन में लापरवाही के लिए उप मुख्य परीक्षक व मुख्य परीक्षक की जवाबदेही तय की है। परिणाम जारी करने बाद पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के मामले ज्यादा आने पर कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने कहा, 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है। परिणाम बनाने में माशिमं लगा है। परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव