कप्तान वानिंदु हसरंगा ने की शानदार गेंदबाजी, श्रीलंका ने दर्ज की धमाकेदार जीत
कप्तान वानिंदु हसरंगा की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने जिम्बाब्बे (SL vs ZIM 3rd T20) को तीसरे टी-20 इंटनरेशनल मुकाबले में 9 विकेट से हार का स्वाद चखाया। हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए और जिम्बाब्वे की पूरी टीम को महज 82 रन बनाकर ढेर कर दिया। 83 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम ने महज एक विकेट खोकर 10.5 ओवर में हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर हुआ फ्लॉप
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। क्रेग एर्विन को एंजेलो मैथ्यूज ने मैच की दूसरी ही गेंद पर चलता कर दिया। इसके बाद तिनशे कामुनुखाम्वे भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ब्रायन बेनेट ने 12 गेंदों पर तेज तर्रार 29 रन जड़े, लेकिन मैथ्यूज ने उनको हसरंगा के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया।
सीन विलियमस भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, कप्तान सिकंदर रजा भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे की टीम एक समय पर 51 के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन देखते ही देखते पूरी टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई।
हसरंगा का चला जादू
श्रीलंका की ओर से कप्तान वानिंदु हसरंगा की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोला। हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में महज 15 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। हसरंगा के आगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और एक-एक करके पवेलियन लौटते गए। हसरंगा के अलावा मैथ्यूज ने 2 ओवर में 15 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपनी झोली में डाले।
श्रीलंका के हाथ लगी बड़ी जीत
83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम को पाथुम निसंका और कुशल मेंडिस ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 7.4 ओवर में 64 रन जोड़े। मेंडिस 27 गेंदों पर 33 रन बनाने के बाद सीन विलियमस का शिकार बने। हालांकि, निसंका दूसरे छोर पर खड़े रहे और उन्होंने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा 15 रन बनाकर नॉटआउट रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव