कप्तान श्रेयस अय्यर ने मेसी की तरह मनाया कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत का जश्न
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ आईपीएल 2024 का अंत हो गया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच के बाद टीम के कप्तान ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की तरह जीत का जश्न मनाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 18.3 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता की टीम ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 114 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है।कोलकाता की जीत के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने कप्तान श्रेयस अय्यर को ट्रॉफी सौंपी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ जश्न मनाया। अय्यर ने दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की तरह जीत का जश्न मनाया। दरअसल, मेसी ने दिसंबर 2022 में अर्जेंटिना के फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद कतर में इस तरह ही जश्न मनाया था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव