आईपीएस मुकेश जैन के दोनों पुत्रों को मिली असाधारण सफलता
भोपाल । माता-पिता और परिवार का प्रभाव और संस्कार बच्चों पर पड़ता ही है। भारतीय पुलिस सेवा 1989 के अधिकारी मुकेश जैन के दोनों पुत्र भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए हैं। जिसके कारण यह परिवार चर्चाओं में है। हाल ही में मुकेश जैन के दूसरे बेटे अयान को यूपीएससी की परीक्षा में 16वीं रैंक की सफलता मिली है। 2021 की यूपीएससी परीक्षा में उनके बड़े बेटे अर्थ जैन को भी 16 वीं रैंक की सफलता मिली थी। यह भी एक बड़ा संजोग है। अर्थ जैन का यूपीएससी की परीक्षा में यह तीसरा प्रयास था। इसके पहले उसकी 87वीं रैंक आई थी। अयान ने 2021 में दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियर में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। दिल्ली में रहकर कोचिंग की। सोशल मीडिया से लगभग लगभग दूर रहते हैं। बहुत जरूरत पड़ने पर ही सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने के कारण उनका परीक्षा की तैयारी में ध्यान केंद्रित रहा जो सफलता का कारण बना।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव