बिना अनुमति बोर करना पड़ा महंगा....
उमरिया जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत कोटरी में बिना अनुमति के बोर करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने पटवारी के प्रतिवेदन पर भूमि मालिक और वाहन मालिक पर मामला दर्ज किया है।
मानपुर तहसील के ग्राम कोटरी विजय पटेल के खेत में बोर होने की सूचना पटवारी मोहन कांत चतुर्वेदी को मिली थी। सूचना मिलते ही पटवारी मौके पर पहुंचे और बोर करने की अनुमति आदेश, दस्तावेजों की जांच में जुट गए, लेकिन मौके पर बोर की अनुमति नहीं मिली। कार्रवाई की जानकारी पुलिस को दी है।
बता दें कि कलेक्टर 15 अप्रैल को आदेश जारी कर जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किया है। आदेश के बाद जिले में बोर, ट्यूबवेल खनन पर रोक लगी हुई थी, लेकिन बिना अनुमति के बोर करने को लेकर पटवारी प्रतिवेदन पर पुलिस ने बोर मशीन वाहन क्रमांक केए 51 एमडी 6649 को जब्त कर लिया है। वाहन मालिक सरमन कुमार पिता पेरुमल निवासी अरीयुरपट्टी (तमिलनाडु) और भूमि मालिक विजय पटेल निवासी कोटरी पर मामला दर्ज किया गया। वहीं इंद्रा पुलिस जांच में जुटी हुई है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव