20 साल में वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन किया बोनी कपूर ने शेयर...
नई दिल्ली। कहते हैं कि वजन बढ़ाना जितना आसान है, घटाना उतना ही मुश्किल। ये बात फिल्म स्टार्स से बेहतर और कौन समझ सकता है। सिल्वर स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए वह अपनी डाइट का बहुत ख्याल रखते हैं। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, स्क्रीन के पीछे भी हेल्दी दिखना लाजिमी हो गया है।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उन्हें मूवीज में जितना इंट्रेस्ट है, खाने से भी उतना ही प्यार है। बोनी कपूर अभी तक ओवरवेट थे। लेकिन अब उनकी काया ही पलट गई है। उन्होंने अपनी पहले और अब की फोटो शेयर की है, जिसमें दिखाया है कि 20 सालों में कितना वेट लॉस कर लिया।
बदल गया बोनी कपूर का हुलिया
बोनी कपूर ने एक फोटो दिवंगत वाइफ श्रीदेवी के साथ शेयर की है। यह 2004 में क्लिक की गई तस्वीर है। इसमें बोनी ओवरवेट नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह पहले से हेल्दी और काफी फिट नजर आ रहे हैं। उनका पेट बहुत हद तक अंदर हो गया है।
बोनी कपूर की लेटेस्ट फोटो देख फैंस ने उनकी तारीफ की है। उनके भाई संजय कपूर ने 'वाओ' कमेंट पोस्ट कर उनकी तारीफों के पुल बांधे। वहीं, फैंस ने लिखा कि अगर श्रीदेवी होतीं, तो ये देख कर खुश हो जातीं।
बोनी कपूर वर्कफ्रंट
बोनी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार उन्हें 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। उनके प्रोडक्शन में 'मॉम', 'मिली', 'इट्स माय लाइफ', 'वांटेड' जैसी कई फिल्में बनकर तैयार हुई हैं। लेटेस्ट फिल्म 'मैदान' है, जो कि 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव