बीएमडब्ल्यू ने बाजार में उतारी नई इलेक्ट्रिक सेडान
मुंबई । लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में एक और नई कार लांच कर दी है। कंपनी ने ऑल इलेक्ट्रिक सेडान कार बीएमडब्ल्यू आई5 एम60 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। ये कार कंपनी के एम परफॉर्मेंस मॉडल पर आधारित है। हालांकि ये कार कम्पलीट बिल्ट अप यूनिट के साथ आएगी। ये पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है, ये कार सिंगल चार्ज पर 500 से ज्यादा किलोमीटर चलती है। कंपनी ने कार में इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल दिया है। इसके अलावा कार में एडाप्टिव एलईडी हेडलाइट दी हैं। कार में 20 इंच के एम लाइट एलॉय व्हील्स मिलते हैं। कंपनी ने कार में काफी अच्छा स्पेस दिया है। कंपनी ने कार में स्पोर्ट्स सीट्स दी हैं, जो इलेक्ट्रिक तरीके से ऊंची और एनक्लाइन हो सकती हैं। कार में एक्टिव सीट वेंटिलेशन मिलता है। 18 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 655 वॉट का आउटपुट देते हैं। कार में एम लेदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कंपनी ने इस कार को व्हाइट, ग्रे, ब्लैक, ग्रीन, ब्लू, सफायर समेत कई कलर ऑप्शन्स में पेश किया है। कंपनी ने इस कार को 1.19 करोड़ रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम के साथ पेश किया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव