भाजपा विधायक के पोते ने इंदौर में किया सुसाइड
इंदौर । खिलचीपुर के भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने इंदौर मेें आत्महत्या कर ली। वह गांधी नगर के एक मकान में किराए से रहता था और इंदौर रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की। यह पुलिस को अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद विधायक सहित अन्य परिजन इंदौर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक विधायक हजारी लाल दांगी का पोता विजय दांगी इंदौर के एक लाॅ काॅलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह दो वर्षों से इंदौर में रहता था। उसने सोमवार देर रात अपने रुम में हत्या कर ली। जब उसने परिजनों का काॅल नहीं उठाया तो उन्हें शंका हुई। इंदौर मेें रहने वाले रिश्तेदार घर पहुंचे तो वह कमरे में मृत अवस्था में मिला। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने विजय को मोबाइल फोन जब्त किया है, ताकि यह पता चल सके कि उसने आत्महत्या करने से पहले किन लोगों से बात की। पुलिस को विजय के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल दोस्ती की वजह सामने आ रही है।
जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगाया
विजय ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दी। सुसाइड नोट मेें उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। मेरी मौते के बाद परिवार के लोगों को परेशान न करे। विजय के दोस्तों ने परिजनों को बताया कि बीते कुछ दिनों से विजय गुमसुम सा रहता था। वह किसी से बात नहीं करता था।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव