BJP MLA की कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, दो घायल
नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के वाहन से दलोदा के समीप लखमाखेड़ी फंटे पर एक दुर्घटना हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे घायल हो गए।दलौदा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलौदा थाना क्षेत्र के लखमाखेड़ी फंटे के पास नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की गाड़ी ने सड़क क्रास कर रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला प्रेम बाई पति बाबू दास बैरागी (35) की मौत हो गई। वहीं, उसका पति बाबूदास पिता विष्णुदास बैरागी (40), बेटा प्रवेश (2) और बेटी वंशिका (9) साल निवासी बड़वन थाना अफजलपुर जिला मंदसौर घायल हो गए।
महिला अपने पति और बच्चों के साथ बाइक से बड़वन से लखमखेड़ी मौसर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि वह नीमच से उपचार के लिए सुबह जल्दी निकले थे। पीछे उनके वाहन में ड्राइवर और परिवार के बच्चे आ रहे थे। लखमा खेड़ी के यहां एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चे गाड़ी से टकरा गए। हादसे में महिला की मृत्यु होने की जानकारी मिली है। इस घटना पर दुख है, मैं जल्द ही पीड़ित परिवार से मिलने जाऊंगा।एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि फोर व्हीलर वाहन से टक्कर हुई है। जिसमें बाइक सवार सवार महिला की मौत हो गई। उसके पति और दोनों बच्चों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव