भाजपा ने बंशीलाल गुर्जर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
भोपाल । मंदसौर से सटे ग्राम लालघाटी के मूल निवासी बंसीलाल गुर्जर को भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। गुर्जर अभी भाजपा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हुडको डायरेक्टर हैं।
60 वर्षीय गुर्जर वर्षों से संगठन के विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। वे भाजपा के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा किसान मोर्चा में ही लंबे समय से काम कर रहे हैं। पार्टी के आदेश मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में लगातार चुनाव से लेकर संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं।
2020 में जब भाजपा की तरफ से तीन राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा हुई थी तब भी अंतिम समय पर बंशीलाल गुर्जर की जगह कविता पाटीदार को उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके बाद अब पार्टी ने बंशीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। गुर्जर मंदसौर मंडी अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पत्नी रमादेवी गुर्जर मंडी अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष रही है और अभी नगर पालिका अध्यक्ष हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव