फिल्म 'सालार 2' में कियारा आडवाणी के काम पर आया बड़ा अपडेट
प्रभास की फिल्म 'सालार 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके पहले भाग को फैंस ने खूब पसंद किया था। आए दिन फिल्म से जुड़ा कोई-न-कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में, इस बात की अफवाह उड़ी कि फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस अफवाह को सुनते ही कियारा के फैंस उत्साहित हो गए। इसी बीच इस अफवाह को लेकर बड़ा खुलासा हो चुका है।
यह है अफवाह की हकीकत
रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी के 'सालार 2' में काम करने की अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। यह एक झूठी खबर है। कुछ दिनों से यह अफवाह फैली हुई थी कि कियारा इस फिल्म में एक गाने में नजर आएंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा। बेशक, इस बात को जानकर कियारा के फैंस को झटका लगने वाला है। अफवाह के खंडन के साथ ही फिल्म के सीक्वल में कियारा को देखने की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।
इस तेलुगु फिल्म में नजर आएंगी कियारा
कियारा भले ही इस तेलुगु फिल्म में नहीं दिखेंगी, लेकिन उनकी झोली में एक दूसरी तेलुगु फिल्म है। इसका नाम 'गेम चेंजर' है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ राम चरण अभिनय करते नजर आएंगे। 'सालार 2' की बात करें तो इसमें प्रभास के साथ-साथ श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के पहले भाग ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसी के चलते उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का दूसरा भाग भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाला है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव