बीजापुर में बड़ा एनकाउंटर, अब तक 13 नक्सली हुए ढेर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर मुठभेड़ हुआ। कल से जवानों और नक्सलियों के बीच हो रही इस मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सली मारे गए हैं। अधिकारियों ने इसकी सूचना बुधवार को दी।
यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम लेंडा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच यह मुठभेड़ आठ घंटे से अधिक समय तक चली।
सोमवार को शुरू हुआ था यह मुठभेड़
बता दें कि सोमवार को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक नक्सली मारा गया था। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार भी बरामद किया था। उसके बाद ही यह मुठभेड़ और गहराता गया।
बस्तर में 19 अप्रैल को होगा मतदान
उल्लेखनीय है कि बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव से पहले जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षाबलों द्वारा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव