'अमर सिंह चमकीला' के बाद Parineeti Chopra की लाइफ में हुआ बड़ा बदलाव
सिनेमा में एक सही फिल्म कलाकार के लिए वे मौके बना देती है, जो शायद 10 फिल्में मिलकर न बना पाएं। परिणीति चोपड़ा के लिए वह फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रही। फिल्म में उनके अभिनय की सराहना की गई और अब उन्हें उन निर्देशकों के फोन आ रहे हैं, जो पहले दूर ही रहते थे। आपने ‘चमकीला’ फिल्म हिट होने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा था, मैं वापस आ गई हूं और कहीं नहीं जा रही हूं... क्या आत्मविश्वास फिर से लौटा है?यह पंक्ति लोगों ने मेरे लिए बोली थी, इसलिए मैंने वह लिख दी थी। आत्मविश्वास तो हमेशा से था। वह कभी नहीं खोया था। कलाकार स्वयं को नहीं कह सकता है कि मैं वापस आ चुकी हूं। लोग यह भरोसा दिलाते हैं। मैंने सिर झुकाकर उस भरोसे का सम्मान किया है।
यह दिलचस्प टाइटल है। चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मैं पब्लिक प्रोफेशन में हूं। यह शीर्षक भी दर्शकों ने दिया है। इसका मतलब यह है कि उन्होंने पहले मेरा 1.0 वर्जन देखा था, अब 2.0 देख रहे हैं। जाहिर है कि उन्होंने मुझमें कुछ बदलाव देखा होगा। मेरे 2.0 में यही है कि अच्छी फिल्में करूं, दर्शक की उम्मीदों पर खरी उतरूं। जब मैं दमदार परफॉर्मेंस नहीं देती हूं, तो दर्शकों से डांट भी पड़ती है। दर्शकों के साथ मेरा कमाल का रिश्ता है। उन्होंने मुझे यह साफ-साफ बता दिया है कि वह फिल्मों में मुझसे क्या चाहते हैं। फिल्में चुनते वक्त मैं हमेशा उसे दिमाग में रखूंगी। दूसरा होगा मेरा संगीत, जिसमें मैं स्टेज शोज, म्यूजिक एल्बम सब करूंगी। बाकी अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव