बाराबंकी के बुजुर्ग ने विधानभवन के पास आत्मदाह की कोशिश
लखनऊ । राजधानी लखनऊ के पड़ोसी जिले बाराबंकी के रहने वाले रऊफ (75) ने गुरूवार दोपहर विधानभवन के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग को फौरन पकड़ लिया। इसके बाद उसे हजरतगंज के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां बुजुर्ग का मेडिकल भी कराया गया। जांच में पता चला कि बुजुर्ग ने जमीनी विवाद से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है। इसके बाद पुलिस ने सम्बन्धित अधिकारियों को जानकारी देते हुए बाराबंकी पुलिस को सूचना दी है।
हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के मुताबिक, मूलरूप से बाराबंकी जनपद के घुघटेर बंदेला निवासी रऊफ ने विधानभवन के पास आत्मदाह का प्रयास किया। दोपहर करीब 12 बजे वह जीपीओ के पास पहुंचा, इसके बाद उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। फिर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर बुजुर्ग ने जेब से माचिस निकाल ली। समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग को पकड़ लिया। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने फौरन सम्बन्धित कोतवाली में सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बुजुर्ग को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। आलाधिकारियों की मौजूदगी में बुजुर्ग का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि वह जमीनी विवाद से परेशान है। निचली अदालत में उसका मुकदमा विचाराधीन है। बुजुर्ग का आरोप है कि विपक्षी मुकदमा वापस लेने के लिए उस पर दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर वह उससे मारपीट और गाली-गलौज भी करते हैं। कई बार बुजुर्ग ने सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत की। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाराबंकी पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव