चीता सफारी शुरू करने पर रोक
श्योपुर । कूनो नेशनल पार्क में प्रस्तावित चीता सफारी निर्माण का काम फिलहाल रुक गया है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने वन संरक्षण को लेकर एक आदेश में कहा था कि वन भूमि पर चिडिय़ाघर खोलने या सफारी शुरू करने के लिए अब उसकी अनुमति लेनी होगी। इसी कारण 26 फरवरी को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव प्रस्तावित चीता सफारी का भूमिपूजन नहीं करेंगे।
सेसईपुरा आ रहे मुख्यमंत्री अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम चीता मित्रों को साइकिल वितरण और कूनो के पेट्रोल पंप का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जंगल रिसार्ट में चीता प्रोजेक्ट रिव्यू बैठक लेंगे।
दरअसल, वर्ष 2023 के वन संरक्षण कानून में संशोधन को चुनौती देने वाली याचिकाओं के संबंध में 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि देशभर में कहीं भी चिडिय़ाघर खोलने या वन भूमि पर सफारी शुरू करने के किसी भी नए प्रस्ताव को अब सुप्रीम कोर्ट की अनुमति की आवश्यकता होगी। कूनो में प्रस्तावित चीता सफारी में भी 124 हेक्टेयर का क्षेत्र कूनो वनमंडल का आ रहा है यानी चीता सफारी बनाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट की अनुमति जरूरी होगी। अब डीपीआर बनाने से पहले कूनो प्रबंधन सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेगा, इसके बाद ही काम शुरू होगा। श्योपुर वन मंडल के डीएफओ थिरुकुराल आर ने भी इसकी पुष्टि की है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव