नतीजे घोषित होते ही कर्मचारी संघों ने किया आंदोलन का ऐलान
भोपाल । आम चुनाव के नतीजे घोषित होते ही कर्मचारी संगठन भी सक्रिय में हो गए हैं। इसी पल का इंतजार कर रहे कई कर्मचारी संघों ने आंदोलन की घोषणा भी कर दी है। इनमें रेगुलर और नॉन रेगुलर कर्मचारियों के अलग-अलग कैडर के तीन संगठन शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा पर अमल नहीं होने से नाराज अतिथि शिक्षकों ने 10 जून को रैली निकालने की घोषणा की है। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के पीडी खैरवार और सुनील सिंह परिहार ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में अतिथि शिक्षक रैली निकालेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सभी कलेक्टरों को सौंपे जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि अतिथि शिक्षकों को निकाला नहीं जाएगा। इसके बावजूद कई अतिथि शिक्षकों को हटा दिया गया। हमें अब तक 3 महीने का मानदेय भुगतान में नहीं हुआ है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा 9 जून को रवींद्र भवन में अध्यापक शिक्षक प्रांतीय सम्मेलन बुलाया गया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भरत पटेल ने बताया कि सम्मेलन में कुछ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। उनके सामने मांगें और समस्याएं रखी जाएंगी।
मप्र कर्मचारी मंच की बैठक में 9 जून को रैली निकालने का निर्णय लिया गया है। बैठक खेल परिसर 74 बंगला में हुई। आंदोलन में स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी , अंशकालीन कर्मचारी, पंचायत चौकीदार , नल जल चालक, वन सुरक्षा श्रमिक शामिल होंगे।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव