दहेज सलाहकार बोर्ड में सदस्य के लिए आवेदन 30 जून तक
अशेाक नगर : दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 8-ख(4) के तहत दहेज प्रतिषेध अधिकारी (जिला विधिक सहायता अधिकारी) को सलाह एवं सहायता करने के प्रयोजन के लिए जिले में दहेज सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाना है। उक्त बोर्ड में 05 सदस्यों की नियुक्ति की जानी है जिसमें कम से कम 02 महिलायें होंगी। दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत सलाहकार बोर्ड द्वारा किये जाने वाले कार्य विधिक एवं परामर्श स्वरूप के होते हैं इसलिए सलाहकार बोर्ड में ऐसी महिला सामाजिक कार्यकर्ता जो अधिवक्ता भी हों के मनोनयन को प्राथमिकता दी जावेगी। दहेज सलाहकार बोर्ड में कार्य करने के इच्छुक व्यक्ति अपने बायोडाटा मय दस्तावेजों के साथ लिफाफे में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास रूम नंबर 224, न्यू कलेक्ट्रेट भवन, अशोकनगर में कार्यालयीन दिवस एवं समय में दिनांक 30 जून 2024 तक जमा कर सकते हैं।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव