अनुष अगरवाल्ला ने ड्रेसेज में दिलाया पेरिस ओलंपिक का कोटा
हांगझोऊ एशियाई खेलों में ड्रेसेज का ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले घुड़सवार अनुष अगरवाल्ला ने देश को घुड़सवारी में पहला पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाया है। देश को यह कोटा अनुष के अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी संघ की चार इवेंट में दिखाए गए प्रदर्शन की बदौलत मिला है।अनुष ने वारक्ला (पोलैंड) में 73.485 प्रतिशत, क्रोनेनबर्ग, नीदरलैंड में 74.4 प्रतिशत, फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में 72.9 प्रतिशत, मिचलेन, बेल्जियम में 74.2 प्रतिशत अंक जुटाए। भारतीय घुड़सवारी संघ का कहना है कि यह कोटा देश के लिए है, आयोजकों को घुड़सवार का नाम भेजने के लिए ट्रायल कराए जाएंगे। 24 वर्षीय अनुष ने कहा कि ओलंपिक में खेलना उनका बचपन का सपना है, वह देश के लिए इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए गौरवान्वित महसूस करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में फवाद मिर्जा खेले थे।अनुष ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के लिए कोटा हासिल करने में सफल होने पर मुझे बहुत गर्व और आभारी हूं। ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करना हमेशा से मेरे लिए बचपन का सपना रहा है और मुझे देश के लिए इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने पर गर्व है। मैं वही करता रहूंगा जो मैं हमेशा से करता आया हूं। हमेशा खुद को लक्ष्य पर केंद्रित करना, अनुशासित रहना, कड़ी मेहनत करना, लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करना। मुझे विश्वास है कि मुझे इस प्रतिष्ठित मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाएगा।'
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव