पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्साये पति ने फांसी लगाकर दी जान
भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है की खुदकुशी से पहले उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, झगड़ा बढ़ने पर पत्नी घर से बाहर चली गई वही गुस्से में आये पति ने फांसी लगा ली। पुलिस अनुसार पिपलानी थाना क्षेत्र में भेल के खंडहरनुमा मकान में पत्नी के साथ रहने वाला 26 वर्षीय आकाश धुर्वे पिता किशोर धुर्वे केटरिंग में काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति आकाश से उसकी अक्सर कहासुनी हो जाती थी। बीती देर रात आकाश घर आया था, रात करीब 11 बजे पत्नी ने उसे खाना दिया। खाना खाते समय ही आकाश का पत्नी से किसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद आकाश बिना खाना खाये ही उठ गया वहीं उसकी पत्नि भी गुस्से में आकर घर से निकलकर पड़ोस में चली गई थी। करीब 45 मिनट बाद जब पत्नि वापस घर आई तो उसे पति आकाश का शरीर एंगल पर बने दुपट्टे से बने फंदे पर लटका नजर आया। पड़ोसियों की मदद से आकाश को फंदे से उतारकर इलाज के लिये एम्स पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में मृतक का पता पूछने पर उसकी पत्नी ने गोविंदपुरा का पता बताया था। वहॉ आकाश पहले माता पिता के साथ रहता था। इस आधार पर अस्पताल से मिली सूचना पर गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। बाद में घटनास्थल पिपलानी थाना इलाके का होने के कारण केस डायरी पिपलानी पुलिस को सौंपी गई। पुलिस आगे की जॉच कर रही है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव