तेज धूप के चलते अमला हुआ वापस...
दमोह शहर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। लेकिन केवल टीन शेड हटाने के बाद अमला वापस हो गया। जबकि लाव लश्कर ऐसा था, जैसे कोई बहुत बड़ी इमारत गिराई जानी हो, लेकिन तेज धूप के कारण नगर पालिका का अमला वापस हो गया। दूसरे दिन मंगलवार को यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अस्पताल चौराहे से लेकर बैंक चौराहे तक की गई।
नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर वृद्धाश्रम के नजदीक पहुंची, यहां जिन लोगों ने दुकान के बाहर टीन शेड लगाए थे, उन्हें हटाया गया। करीब आठ से अधिक दुकानों से टीन शेड हटाए गए। लेकिन नाली पर जो अतिक्रमण थे, उसे नहीं हटाया गया। जबकि यह मुहिम नाली पर किए गए और सड़क तक सामग्री रखने वालों के लिए चलाई गई है। लेकिन दूसरे दिन भी कुछ दुकानों के बाहर के शेड हटाने के बाद अमला वापस हो गया। क्योंकि धूप भी काफी अधिक थी, जिससे पुलिस कर्मियों और नगर पालिका के कर्मचारियों को खड़ा होना भी मुश्किल था।
अब बुधवार को तीसरे दिन देखना होगा मुहिम के तहत कौन सा अतिक्रमण हटाया जाता है। क्योंकि बस स्टैंड जैसे इलाके में जहां अतिक्रमण फैला है, वहां अभी टीम पहुंची नहीं है और मुनादी कराने के बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह मुहिम चल रही है, जिनके भी अतिक्रमण हैं सभी पर कार्रवाई की जायेगी, छोड़ा किसी को नहीं जायेगा।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव