अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित बनाया : वॉटसन
वाशिंगटन । अमेरिकी सरकार ने कहा है कि उनके प्रयासों से हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अधिक सुरक्षित और समृद्ध बना है। व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हिंद प्रशांत रणनीति के कार्यान्वयन ने अमेरिका और इस अहम क्षेत्र को अधिक सुरक्षित एवं अधिक समृद्ध बनाया है तथा भारत के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को भी बेहतर बनाया है।
व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की हिंद-प्रशांत रणनीति की दूसरी वर्षगांठ पर कहा, ‘‘अमेरिका हिंद-प्रशांत में पहले कभी इतनी मजबूत स्थिति में नहीं रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो साल में हमने ऐसे हिंद प्रशांत की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है जो स्वतंत्र और खुला, जुड़ा हुआ, समृद्ध, सुरक्षित और लचीला है। राष्ट्रपति बाइडन के नेतृत्व की वजह से अमेरिका हिंद-प्रशांत में इस समय जितनी मजबूत स्थिति में है, वैसी स्थिति पहले कभी नहीं रही।’’ वॉटसन ने कहा कि अमेरिका ने हिंद-प्रशांत रणनीति की शुरुआत के बाद से दो साल में अपने गठबंधनों और साझेदारियों में फिर से निवेश किया है और वह उन्हें फिर से मजबूत करके नयी ऊंचाइयों पर ले गया है।उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत सहित जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपीन, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया और आसियान देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव