अंबुजा सीमेंट 10,422 करोड़ में करेगी पेन्ना सीमेंट का अधिग्रहण
नई दिल्ली । अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट दक्षिण भारत की पेन्ना सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण करने पर विचार कर रही है। कंपनी ने कहा कि वह इसका अधिग्रहण 10,422 करोड़ रुपये उद्यम मूल्य पर करने जा रही है। सितंबर 2022 में सीमेंट कारोबार में उतरने के बाद से समूह का इस उद्योग में तीसरा अधिग्रहण है। अंबुजा सीमेंट ने सौदे के लिए पेन्ना सीमेंट के साथ बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वह पेन्ना सीमेंट के प्रवर्तकों पी प्रताप रेड्डी और उनके परिवार से कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। अंबुजा सीमेंट ने कहा कि इस सौदे से उसकी कुल उत्पादन क्षमता 1.4 करोड़ टन सालाना बढ़ जाएगी और अदाणी समूह के सीमेंट कारोबार की कुल क्षमता 8.9 करोड़ टन सालाना हो जाएगी। सौदा 3 से चार महीने में पूरा होने की उम्मीद है। पेन्ना सीमेंट 2019 ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने का प्रयास किया था मगर नाकाम रही। इंडिया रेटिंग्स ने इस साल जनवरी में कंपनी पर एक नोट में कहा था कि पेन्ना सीमेंट को वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में 11 करोड़ रुपये का एबिटा घाटा हुआ है। कोयला महंगा होने और परिचालन दक्षता कम होने से कंपनी को घाटा हुआ था। अभी पेन्ना सीमेंट की कुल सालाना परिचालन क्षमता 1 करोड़ टन है और 20-20 लाख टन सालाना क्षमता के दो कारखाने कृष्णापट्टनम तथा जोधपुर में बन रहे हैं। दोनों अगले 6 से 12 महीने में चालू हो सकते हैं। अंबुजा सीमेंट ने कहा कि अधिग्रहण के लिए रकम आंतरिक संसाधनों से जुटाई जाएगी।
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव