झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू का आठ विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में आजसू ने आठ विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने 20 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसके तहत सुदेश कुमार खुद सिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर यह सूची जारी की गई।
आजसू पार्टी ने अभी मनोहरपुर डुमरी और विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में डुमरी से यशोदा देवी चुनाव लड़ी थी, लेकिन जेएमएम प्रत्याशी को मात नहीं दे सकी। वहीं मनोहरपुर विधानसभा सीट से भी आजसू पार्टी में कई दावेदार है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो ने बताया कि जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। ज्ञात रहे कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और आजसू पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
आजसू पार्टी उम्मीदवारों की पूरी सूची
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
सिल्ली सुदेश कुमार महतो
रामगढ़ सुनीता चौधरी
लोहरदगा नीरू शांति भगत
गोमिया लम्बोदर महतो
जुगसलाई रामचंद्र सहिस
मांडू निर्मल महतो (तिवारी महतो)
ईचागढ़ हरेलाल महतो
पाकुड़ अज़हर इस्लाम
महतारी वंदन योजना - नारी सशक्तिकरण की नयी मिसाल
जल संरक्षण में जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
पटेल नगर कॉलोनाईजर के विरूद्ध एफआईआर कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.
सरकारी नौकरी पाने की खुशी चेहरों पर झलकी
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (आईईएचई), भोपाल में नवीन सत्र 2025-26 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ दीक्षारम्भ" कार्यक्रम
मिट्टी से सरोवर तक-वृक्ष से वर्षा तक लोक निर्माण विभाग की नई सोच
ग्रामों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का अनुमोदन
"एक बगिया मां के नाम" बनेगी आजीविका का नया माध्यम, महिलाएं होंगी लाभान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव